दाउदनगर : नगर परिषद क्षेत्र के पुराना शहर स्थित वार्ड संख्या तीन डफल टोला मुहल्ले के पास सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डफलटोला मुहल्ले को बारादरी रोड से जोड़ने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य किया जाना है,जिसका कार्य कुछ महीना पहले शुरु भी हुआ था. सड़क पर ईंट सोलिंग कर बालू गिरा कर छोड़ दिया गया है.
सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ा, परेशानी
दाउदनगर : नगर परिषद क्षेत्र के पुराना शहर स्थित वार्ड संख्या तीन डफल टोला मुहल्ले के पास सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डफलटोला मुहल्ले को बारादरी रोड से जोड़ने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य किया जाना है,जिसका कार्य […]

सड़क के बीच वाले भाग में कुछ फीट सड़क की ढलाई की गई है और बाकी शेष भाग में ढलाई नहीं की गई है. सड़क के शुरुआती भाग से लेकर अंतिम भाग तक ईट बिछाकर छोड़ दिया गया है, जिस पर बालू पसरा हुआ है. बीच में कई नालियां भी हैं .स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब तीन महीना से कार्य को बंद कर दिया गया है.
लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि बीच में बमुश्किल कुछ फीट ढलाई करा दिये जाने का क्या औचित्य रहा होगा. शेष भाग में अखिर ढलाई क्यों नहीं कराई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सही तरीके से ईट नहीं लगे होने एवं सड़क पर बालू पसरे होने के कारण इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दो पहिया वाहन चालक तो इस सड़क से पार ही नहीं कर पा रहे हैं.