साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 49 हजार रुपये

औरंगाबाद/दाउदनगर : दाउदनगर में साइबर क्राइम का एक और मामला प्रकाश में आया है.अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक ग्रामीण के बैंक खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिये. यह घटना सात मई (मंगलवार) की है. इस संबंध में दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी अनिल कुमार ने एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी […]

औरंगाबाद/दाउदनगर : दाउदनगर में साइबर क्राइम का एक और मामला प्रकाश में आया है.अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक ग्रामीण के बैंक खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिये. यह घटना सात मई (मंगलवार) की है.

इस संबंध में दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी अनिल कुमार ने एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है .उनका बैंक खाता एसबीआई की दाउदनगर शाखा में है.
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि मंगलवार को करीब 2:30 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके एकाउंट से 49 हजार रुपये निकाल लिया गया है, जबकि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास है. जब वे अपना एकाउंट चेक कराने बैंक में गए तो पता चला कि एटीएम के माध्यम से 20 हजार, 15 हजार, 12 हजार तथा दो हजार रुपये की निकासी अवैध तरीके से कर ली गई है.
पीड़ीत व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने छह मई को एक एटीएम से दो बार में 10-10 हजार रुपये यानी 20 हजार रुपये की निकासी की थी. उसके बाद सात मई को उनके बैंक खाते से 49 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी .पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >