बेटी को सुहाग के जोड़े में देखने की हसरत रह गयी अधूरी

औरंगाबाद/मदनपुर : बेटी को सुहाग के जोड़े में देखना हर पिता की चाहत होती है. गया के तेतरिया गांव निवासी द्वारिका मांझी की भी यही हसरतें थी, जो पूरी होने वाली थी. लेकिन, इसके पहले वह खुद ही दुनिया से विदा हो गये. सोमवार को लू की चपेट आने से उनकी मौत हो गयी. जानकारी […]

औरंगाबाद/मदनपुर : बेटी को सुहाग के जोड़े में देखना हर पिता की चाहत होती है. गया के तेतरिया गांव निवासी द्वारिका मांझी की भी यही हसरतें थी, जो पूरी होने वाली थी. लेकिन, इसके पहले वह खुद ही दुनिया से विदा हो गये. सोमवार को लू की चपेट आने से उनकी मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार 29 मई को बेटी की बारात आनी थी. इसको लेकर शादी का कार्ड बांटने निकले थे. वह अपने रिश्तेदार सलैया थाना के सदोसराय गांव निवासी डोमन मांझी और कइल मांझी के घर जा रहे थे. इसी दौरान मौत हो गयी.
इसी के साथ घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. मृतक द्वारिका शादी का निमंत्रण कार्ड पैदल बांटने जा रहे थे. थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगर बिगहा पहाड़ के नीचे द्वारिका अचेत अवस्था में पड़ा था.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी. सूचना पाकर सलैया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां से अचेत पड़े द्वारिका मांझी को पीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि मृतक की मृत्यु गर्मी या लू लगने से हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >