कुटुंबा विस के 286 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

अंबा/कुटुंबा : कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को मतदान नियत समय सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो चार बजे तक जारी रहा़ इस दौरान कही भी किसी तरह की अप्रिय घटना नही घटी़ सभी बूथो पर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त दिखी़ वोट देने के लिए बूथो पर मतदाताओ की लंबी कतार लगी रही़ महिला मतदाताओं […]

अंबा/कुटुंबा : कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को मतदान नियत समय सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो चार बजे तक जारी रहा़ इस दौरान कही भी किसी तरह की अप्रिय घटना नही घटी़ सभी बूथो पर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त दिखी़

वोट देने के लिए बूथो पर मतदाताओ की लंबी कतार लगी रही़ महिला मतदाताओं मे भी खासा उत्साह दिखा़ हालांकि इक्के -दुक्के बूथ पर वीवीपैट व ईवीएम मशीन में सही कनेक्शन नहीं होने से वोटिंग शुरू होने में थोड़ी विलंब हुई़
एईआरओ लोकप्रकाश, सीओ अनिल कुमार समेत चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारी व कर्मी बूथो का जायजा लेने में जुटे रहे़ प्रखंड कार्यालय में कंट्रोल ऑफिस बनाया गया था़ गड़बड़ी की सूचना मिलते हीं अधिकारी व कर्मी बूथ पर पहुंच कर उसे ठिक करने का प्रयास किए़ छठ व्रत होने के कारण देव जाने वाले श्रद्धालु सुबह ही मतदान करने के लिए कतार में खड़े हो गए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >