नशे की हालत में हंगामा करते चार गिरफ्तार, भेजा जेल

देव : बुधवार की शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन की गिरफ्तारी चांदपुर गांव के समीप से और एक की गिरफ्तारी मल्लाह टोली से की गयी. इस मामले में देव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि बुधवार […]

देव : बुधवार की शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन की गिरफ्तारी चांदपुर गांव के समीप से और एक की गिरफ्तारी मल्लाह टोली से की गयी. इस मामले में देव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि बुधवार की शाम एसआई जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गजाधर विगहा निवासी अरविंद कुमार ,राहुल कुमार ,अनिल कुमार एवं देव मल्लाह टोली निवासी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया.
जांच के दौरान चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. मेडिकल जांच के बाद चारों शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >