एसिड अटैक के मामले में दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

औरंगाबाद नगर : अंबा में छात्रा के ऊपर हुए एसिड अटैक मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटना के तुरंत बाद से ही कार्रवाई में जुट गयी थी. इसी का परिणाम हुआ कि एसिड अटैक में प्रयोग की गयी बाइक को पुलिस ने पहले बरामद किया. उसके बाद इस घटना में शामिल […]

औरंगाबाद नगर : अंबा में छात्रा के ऊपर हुए एसिड अटैक मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटना के तुरंत बाद से ही कार्रवाई में जुट गयी थी. इसी का परिणाम हुआ कि एसिड अटैक में प्रयोग की गयी बाइक को पुलिस ने पहले बरामद किया.

उसके बाद इस घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर अंबा थाना में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने कहा कि छात्रा के ऊपर एसिड अटैक की घटना जैसे ही पुलिस को मिली ,वैसे ही अटैक करने वालों लोगों को चिह्नित करते हुए उनकी गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी थी.
इनमें कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है कि एसिड अटैक करने के पीछे क्या कारण था. वैसे छात्रा का इलाज पटना के बड़े चिकित्सालयों में किया जा रहा है. चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी है. वहीं एसिड अटैक करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी.
इधर जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने एसिड अटैक घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह काफी गंभीर मामला है. इस मुददे पर पुलिस अधीक्षक से बात हुई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जायेगा. वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दी जायेगी. हलांकि पुलिस ने इस मामले में किन लोगों को गिरफ्तार किया है.
महिला आयोग ने एसपी से मांगी कार्रवाई की जानकारी
पटना. बिहार राज्य महिला आयोग ने औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा के साथ तेजाब फेंकने की घटना पर की गयी कार्रवाई की जानकारी एसपी से मांगी है. महिला आयोग की सदस्या नीलम सहनी ने एसपी को 10 दिनों के अंदर कार्रवाई की सभी जानकारी देने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >