कुटुंबा : पड़ोसी प्रदेश झारखंड बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. शराब माफिया उक्त प्रदेश से शराब खरीद कर धंधा करने से परहेज नहीं कर रहें हैं. इसके लिए धंधेबाज कई तरह के तरकीब अपना रहें हैं. हालांकि पुलिस उन्हें दबोचने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है.सोमवार की अहले सुबह अंबा थाना की पुलिस ने एनएच139 पथ पर दोस्ताना होटल के समीप से जम्होर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी धंधेबाज विकास कुमार को दबोच लिया .
बोलेरो से साढ़े 13 सौ पाउच शराब बरामद
कुटुंबा : पड़ोसी प्रदेश झारखंड बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. शराब माफिया उक्त प्रदेश से शराब खरीद कर धंधा करने से परहेज नहीं कर रहें हैं. इसके लिए धंधेबाज कई तरह के तरकीब अपना रहें हैं. हालांकि पुलिस उन्हें दबोचने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है.सोमवार की अहले सुबह अंबा थाना […]

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में की गयी है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज झारखंड प्रदेश से शराब लेकर बोलेरो से एनएच पथ से गुजर रहा था.
पुलिस को देख कर वह वाहन की रफ्तार और तेज कर दी. इसके बाद पीछा कर उसे गिरफ्त में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त वाहन जेएच 010बीएम- 1053से 1350पाउच स्पेशल व देशी शराब बरामद किया गया है.