दो धंधेबाज गिरफ्तार

रफीगंज : रफीगंज पुलिस ने अब्दुलपुर गांव से शराब के साथ विनोद साव और इनकी भवह संगीता देवी को गिरफ्तार किया है. पता चला कि विनोद साव के दुकान एवं घर में शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. किचन से शराब के 41 पाउच बरामद हुये. थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि […]

रफीगंज : रफीगंज पुलिस ने अब्दुलपुर गांव से शराब के साथ विनोद साव और इनकी भवह संगीता देवी को गिरफ्तार किया है. पता चला कि विनोद साव के दुकान एवं घर में शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. किचन से शराब के 41 पाउच बरामद हुये. थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. पुलिस अवर निरीक्षण अरुण शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >