पीएचसी में नहीं रहतीं महिला चिकित्सक

गर्भवती महिलाओं में रहता है किसी भी अनहोनी का डर अस्पताल के कर्मचारी करते हैं मनमानी मदनपुर : पीएचसी अस्पताल में प्रसव कराने को आयी गर्भवती महिला की संख्या में लगातार कमी हो रही है. महिलाओं की कमी यह बताने के लिए काफी है कि सुरक्षित प्रसव को लेकर अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं है .आये […]

गर्भवती महिलाओं में रहता है किसी भी अनहोनी का डर

अस्पताल के कर्मचारी करते हैं मनमानी
मदनपुर : पीएचसी अस्पताल में प्रसव कराने को आयी गर्भवती महिला की संख्या में लगातार कमी हो रही है. महिलाओं की कमी यह बताने के लिए काफी है कि सुरक्षित प्रसव को लेकर अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं है .आये दिन प्रसव कक्ष में गर्भवती महिलाओं के समुचित चिकित्सक को लेकर किसी न किसी तरह की चर्चा होती रहती है. यही कारण है कि बीते जून और जुलाई में अब तक 424 गर्भवती महिलाओं का ही प्रसव कराया गया. कभी भर्ती मरीज को समय से चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं तो कभी मौजूद कर्मी द्वारा पैसे की मांग किया जा रहा है .जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर सरकार द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना का संचालन कई वर्षों से किया जा रहा है.
आशा कार्यकर्ता के सहयोग से आने वाले गर्भवती माता का सुरक्षित प्रसव पीएचसी में महिला चिकित्सक द्वारा किया जाना है.महिलाओं को प्रसव के साथ -साथ मुफ्त दवाई एवं खाने पीने को लेकर 1400 रुपये दिया जा रहा है .इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा जच्चा-बच्चा की तस्वीर ,लाभुक महिला का बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की छाया प्रति कार्यालय में जमा किया जाता है, लेकिन अस्पताल में प्रसव को आयी अधिकांश गर्भवती महिलाओं का कहना है कि अक्सर महिला चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नहीं मिलती, जिसे लेकर उपस्थित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता ही प्रसव कराती है .भगवान भरोसे संपन्न हो गया तो ठीक और नहीं हुआ तो महिलाएं अपने भाग्य को कोसती है.
प्रसव के बाद रिपोर्ट बन वाने को देना पड़ता है नजराना:गर्भवती महिलाओं ने बताया कि प्रसव के बाद आशा कार्यकर्ता एवं उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नजराना देकर ही सही रिपोर्ट बन पाती है. अन्यथा हम लोगों को सरकारी सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है. महिलाओं को कहना है कि कई बार डॉटा इंट्री ऑपरेटर भी मनमानी करते हैं. जिससे हम लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ता है. हालांकि इसको लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी जानकारी दी गयी है.
इस बाबत पर पूछे जाने पर अस्पताल प्रबंधक ललन कुमार ने बताया कि सुरक्षित प्रसव में अनियमितता को लेकर मुझे कोई शिकायत अभी तक नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रसव सहित अन्य व्यवस्था देने को लेकर संकल्पित है और इसके तहत अपना काम भी कर रहा है महिला चिकित्सक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >