लाभुकों को नहीं मिला चार माह से खाद्यान्न

मदनपुर(औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मिल कर प्रखंड के बीपीएल परिवारों को विगत चार माह से खाद्यान्न नहीं वितरण किये जाने की शिकायत की है. श्री सिंह ने जिलाधिकारी से मिल कर बताया कि मदनपुर प्रखंड के अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय योजना के लाभुकों को चावल एवं गेहूं विगत […]

मदनपुर(औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मिल कर प्रखंड के बीपीएल परिवारों को विगत चार माह से खाद्यान्न नहीं वितरण किये जाने की शिकायत की है. श्री सिंह ने जिलाधिकारी से मिल कर बताया कि मदनपुर प्रखंड के अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय योजना के लाभुकों को चावल एवं गेहूं विगत चार माह से वितरण नहीं किये जाने से भुखमरी की स्थिति कायम हो चुकी है. वहीं जारी गये नये सूची में गरीबों का नाम हटा कर अमीरों का नाम जोड़ा गया है.

खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत चयनित उपभोक्ताओं को अब तक राशन एवं किरासन का कूपन नहीं वितरित किये गये हैं. मदनपुर का जनवितरण प्रणाली पूर्णत: बिचौलिये के कब्जे में है. तीन-चार व्यक्ति जो जो डीलर नहीं है उनका पूरा नियंत्रण जनवितरण प्रणाली पर होता है. इन्हीं के द्वारा सभी डीलरों का ड्राफ्ट लगाना तथा किस माह में राशन व केरोसिन वितरण करना है तय किया जाता है. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर नये कार्ड वितरण में पारदर्शिता बरतते हुए राशन, केरोसिन का वितरण सुनिश्चित नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी की ओर से समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >