कुंवारी मां बनी प्रेमिका को अस्पताल में छोड़ कर भागा प्रेमी, नवजात की मौत

औरंगाबाद : प्रेम के जाल में फंसा कर एक युवती का यौन शोषण करने, उसे भगा ले जाने व युवती के मां बन जाने पर युवक द्वारा छोड़ कर भाग जाने का मामला जिले मेें प्रकाश में आया है. उक्त युवा जिले के दाउदनगर का है व युवती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने […]

औरंगाबाद : प्रेम के जाल में फंसा कर एक युवती का यौन शोषण करने, उसे भगा ले जाने व युवती के मां बन जाने पर युवक द्वारा छोड़ कर भाग जाने का मामला जिले मेें प्रकाश में आया है. उक्त युवा जिले के दाउदनगर का है व युवती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली है. लड़की को पढ़ाई के क्रम में दाउदनगर के रंजीत नामक युवक से प्रेम हो गया. इसी बीच युवक की सोनभद्र में ही नौकरी लग गयी. इसके बाद वह लड़की पर दबाव बना कर उसे घर से भगा ले गया और काफी दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया.

इसी बीच युवती गर्भवती हो गयी. युवक केेे कहने पर युवती सोनभद्र से अपना घर छोड़ कर दाउदनगर पहुंची. दाउदनगर के सदर अस्पताल में युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद उक्त युवक वहां से भाग निकला. सदर अस्पताल में भर्ती युवती ने कहा कि रंजीत उसे धमकी देकर गया है कि वह उसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताये, नहीं तो परिणाम बहुत बुरा होगा.

हालांकि, जब एक कुंवारी युवती द्वारा बच्चे को जन्म दिये जाने की सूचना अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद को मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष के साथ-साथ युवती के परिजनों को दी. उपाधीक्षक की सूचना पर युवती के परिजन दाउदनगर के लिए सोनभद्र से निकल चुके हैं. वहीं, महिला थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस अनुसंधान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें…युवती को महंगापड़ा पति से बेवफाई, इसहालत में छोड़करफरार हुआ आशिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >