भाजपा ने शहर में चलाया संपर्क अभियान कहा-मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगायी लगाम

औरंगाबाद शहर : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने महासंपर्क अभियान चलाया. पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री प्रमोद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद सिंह […]

औरंगाबाद शहर : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने महासंपर्क अभियान चलाया. पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री प्रमोद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद सिंह ने लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया. भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले यूपीए के शासनकाल में प्रतिदिन अखबार की मुख्य खबरें घोटाले से संबंधित ही हुआ करती थी. नरेंद्र मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों पर रोक लगी है. आर्थिक सुधार हुए हैं. मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल डेवलपमेंट और मुद्रा योजना से रोजगार बढ़े हैं.

सड़कों व आधारभूत संरचना में तेजी आयी है. विदेशी नीति मजबूत हुआ है जिसका नतीजा है कि चीन जैसे देश को डोकलाम मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा. सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान भी सकते में आ गया. गरीबों का बैंकों से जुड़ाव हुआ, जिसका नतीजा है कि हर सरकारी योजना का लाभ सीधे उनके खातों में दिया जा रहा है. इन चार साल के दौरान एक करोड़ गरीबों के मकान बनाये गये. गांवों में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से हुआ है. एम्स समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है. दुष्कर्म पर मृत्यु दंड, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना से नारी सशक्तीकरण को बल मिला है. बुलेट प्रूफ जैकेट, अत्याधुनिक हथियारों से सैनिकों का मनोबल सरकार ने मजबूत किया है. दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी मोदी सरकार के नीतियों की प्रशंसा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ताकतवर देश के तौर पर दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाया है. जनता से फिर से 2019 में मोदी सरकार को चुनने का आग्रह किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >