160 पाउच शराब सहित महिला धंधेबाज गिरफ्तार

बारुण : शराबबंदी के बाद ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में महिला हो या पुरुष पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर बेच रहे है, जिससे कि वे चार गुना दाम वसूल कर शराब का क्रय कर रहे हैं. ऐसा ही महिला शराब धंधेबाज का मामला बारुण थाने में प्रकाश में आया है. शराब के साथ महिला […]

बारुण : शराबबंदी के बाद ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में महिला हो या पुरुष पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर बेच रहे है, जिससे कि वे चार गुना दाम वसूल कर शराब का क्रय कर रहे हैं. ऐसा ही महिला शराब धंधेबाज का मामला बारुण थाने में प्रकाश में आया है. शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बारे में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि सोमवार को सूत्रों के सूचना के आधार पर गश्ती दल में रहे विक्रमा सिंह व दल बल ने महिला शराब धंधेबाज को कोचाढ़ बालू घाट के टिलहा से गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से रहे सफेद रंग के बोरी की जांच के क्रम में झारखंड राज्य द्वारा निर्मित 200 एमएल के 160 पाउच देशी शराब मिला. पूछताछ के क्रम में अपना परिचय थाना क्षेत्र के मोहनगंज के निवासी रिंकू देवी बताया. साथ ही बतायी की झारखंड के पलामू जिले के जपला से ट्रेन से शराब लाकर बारुण क्षेत्रो में तीन गुने दामों पर बेचती है. महिला होने के कारण कोई शक नहीं करता था. इस वजह से अब तक बची रही. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब अधिनियम के तहत 160/18 कांड संख्या प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के लिए एएसआई मुरलीधर सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >