औरंगाबाद कार्यालय : धान अधिप्राप्ति वर्ष में समितियों को हो रही कठिनाई को लेकर केंद्रीय सहकारिता बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए 12 मार्च को सभी पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल अध्यक्षों के साथ समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठने का निर्णय लिया है.
पैक्स अध्यक्षों के साथ को-ऑपरेटिव के निवर्तमान अध्यक्ष 12 मार्च को देंगे धरना
औरंगाबाद कार्यालय : धान अधिप्राप्ति वर्ष में समितियों को हो रही कठिनाई को लेकर केंद्रीय सहकारिता बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए 12 मार्च को सभी पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल अध्यक्षों के साथ समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठने का निर्णय लिया है. निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा है […]

निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा है कि धान अधिप्राप्ति वर्ष 2017-18 में समितियों को हो रही कठिनाई को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. सीएमआर को गोदाम में जमा करने के संबंध में अवगत कराने एवं निराकरण हेतु कार्यालय में पत्र उपलब्ध कराया गया था,पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया,जिसके कारण राज्य खाद्य निगम के चालू हुए क्रय केंद्र भी तैयारित सीएमआर के अपेक्षा कम पड़ रहा है एवं वस्तु स्थिति ज्यों का त्यों बना हुआ है,जिसके कारण धान अधिप्राप्ति की व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा समितियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है.
संजय ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के निर्धारित समयसीमा 31.3.2018 में अब कम ही दिन शेष बचे है. ऐसे में समितियों द्वारा तैयार की गयी चावल ससमय राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति नहीं होने के कारण शेष किसानों से खरीद किये गये धान का सीएमआर आपूर्ति करने में कठिनाई होगी.