औरंगाबाद/हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित स्थल विनय कंठ सभागार में जुल्मतों के दौर में परिवेश पर चर्चा की गयी, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल आरिफ रिजवी, साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल, सतेंद्र कुमार, शाहनवाज खां ने की. विषय परिवेश की शुरुआत अनीश अंकुर ने की. स्वागत भाषण साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल ने किया. कार्यक्रम शुभारंभ इप्टा टीम ने ले मशाले चल पड़े लोग हमारे गांव के गीत किया. इस मौके पर हमारे शिल्पकार नामक पुस्तक का विमोचन किया गया.
जुल्मतों का दौर देशवासियों पर पड़ रहा भारी : कन्हैया कुमार
औरंगाबाद/हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित स्थल विनय कंठ सभागार में जुल्मतों के दौर में परिवेश पर चर्चा की गयी, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल आरिफ रिजवी, साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल, सतेंद्र कुमार, शाहनवाज खां ने की. विषय परिवेश की शुरुआत अनीश अंकुर ने की. स्वागत भाषण साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल […]

सभा को संबोधित करते हुए प्रो डेजी नारायण व प्रो एसएच मालाकार ने कहा कि हिंदुस्तान को बांटने की साजिश की जा रही है. प्रेरणादायी स्मृति को भुलाने की कोशिश की जा रही है. वही मुख्य वक्ता जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि जुल्मतों का दौर हम पर भारी है, दोस्त घबराना नहीं संघर्ष हमारा भारी है के साथ अच्छे दिन नहीं रहे तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे. आज का दौर विज्ञान का नहीं विज्ञापन का है, विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगा जा रहा है.
आज युवाओं को असली सवाल से भटकाया जा रहा है. देश के जितने भ्रष्टाचारी हैं वे बीजेपी का दामन थाम कर सदाचारी बन जा रहे है. कन्हैया ने लोगों से नफरत भूला कर आपस में मिल कर रहने की सलाह दी. शिक्षा का सवाल मुख्य व गंभीर है. किसान कर्ज से मर रहे है. बीमा करने वाली कंपनियां अरबों की कमाई कर रही है. जब जेएनयू में देशद्रोह के नारे लग रहे थे तो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग और खुफिया विभाग के लोग कहां थे. साक्षर भारत मिशन के प्रदेश डिप्टी डायरेक्टर गालिब खां ने कहा आज इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. गलत इतिहास लिख कर नफरत की खेती करने वालों से बचें. इस मौके पर आयोजन समिति के मुखिया चंद्रशेखर सिंह, शंभुशरण सत्यर्थी, तालिब खां, रामाश्रय प्रसाद सिंह, विजय सिंह सैनी, संतोष कुमार, राजेश कुमार विचारक, जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डू, कामख्या नारायण सिंह कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उपस्थित लोगों की बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र ने किया.