ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर रविवार की रात ट्रक से कुचल कर बाइक सवार 32 वर्षीय युवक विशुनदेव सिंह की मौत हो गयी. पता चला कि मृतक झारखंड पलामू जिले के पांडू थाना अंतर्गत रतनाग निवासी बाल मुकुंद सिंह का पुत्र था. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने हाइवे से शव बरामद कर सोमवार […]

औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर रविवार की रात ट्रक से कुचल कर बाइक सवार 32 वर्षीय युवक विशुनदेव सिंह की मौत हो गयी. पता चला कि मृतक झारखंड पलामू जिले के पांडू थाना अंतर्गत रतनाग निवासी बाल मुकुंद सिंह का पुत्र था. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने हाइवे से शव बरामद कर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. इधर घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को घर ले गये. बताया गया कि विशुनदेव किसी काम से कहीं जा रहा था. इसी बीच बटाने नदी पुल पर वह दुर्घटना का शिकार हो गया. कुछ लोगों की मानें तो दुर्घटना ट्रक से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >