न नियमों का खौफ, न हादसे का डर जान हथेली पर रख लगा रहे फर्राटा

औरंगाबाद सदर : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का बाइक चालकों द्वारा धज्जियां उड़ायी जा रही है़ पुलिस-प्रशासन देख कर भी अंजान बना हुआ है़ यह हाल तब है जब कुछ दिन पहले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह बिता है. सघन जांच अभियान और तमाम तरह के जागरूकता के बाद भी बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि […]

औरंगाबाद सदर : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का बाइक चालकों द्वारा धज्जियां उड़ायी जा रही है़ पुलिस-प्रशासन देख कर भी अंजान बना हुआ है़ यह हाल तब है जब कुछ दिन पहले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह बिता है. सघन जांच अभियान और तमाम तरह के जागरूकता के बाद भी बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि चार व पांच लोग बैठ कर शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं. इन्हें परिवहन विभाग के नियमों का न तो डर है और न ही किसी तरह की दुर्घटना भय.

यही नहीं चालकों को मासूमों की जान की भी फिक्र नहीं है.

वैसे तो समय-समय पर शहर में सघन जांच अभियान चलाया जाता है, फिर भी अधिकतर लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. सारे कायदे कानून को ताक पर रख कर लोग मोटर साइकिल को सवारी गाड़ी बनाते जा रहे हैं और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि, राष्ट्रीय राज्य मार्ग और शहर के विभिन्न सड़कों पर रोज छोटे बड़े दुर्घटनाएं हो रही हैं.
क्या कहते हैं जिम्मेदार
यातायात नियमों को दरकिनार करना ठीक नहीं. वैसे भी कहा जाता है कि सावधानी, तो हटी दुर्घटना घटी. जुर्माने व दंड के बाद भी अगर लोग नहीं सुधर रहे तो ये उनकी बड़ी कमी है. खुद का नहीं तो परिजनों की फिक्र करें. दुर्घटनाओं से सबक लेना चाहिए. नियम की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
रंजीत कुमार , एमभीआई,औरंगाबाद
नियम तोड़नेवालों पर होगी कार्रवाई
सड़क पर सावधानी बरतने की बात हमेशा कही जाती है. सघन वाहन जांच अभियान में ट्रैफिक नियम का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाती है और आगे भी की जायेगी. ट्रिपल लोडिंग बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं. सड़क पर चलते वक्त यातायात नियमों का ख्याल रखें, हेलमेट पहनें और एक बाइक पर दो लोग से अधिक न बैठें.
राजेश वर्णलाल, नगर थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >