चाट-पकौड़े बनाते समय लीक हुई गैस, पति-पत्नी झुलसे

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज ठेले पर चाट और पकौड़े बेचते थे अशोक खत्री : औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के पुरानी मुंसफी काजी मुहल्ला में बुधवार को अचानक अफरा-तफरी मच गयी. एक घर में उठती चीख और दरवाजे से निकल रहे धुआं ने सनसनी फैला दी. आनन-फानन में उक्त जगह पर हजारों की […]

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

ठेले पर चाट और पकौड़े बेचते थे अशोक खत्री :
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के पुरानी मुंसफी काजी मुहल्ला में बुधवार को अचानक अफरा-तफरी मच गयी. एक घर में उठती चीख और दरवाजे से निकल रहे धुआं ने सनसनी फैला दी. आनन-फानन में उक्त जगह पर हजारों की भीड़ लग गयी और लोग अपने स्तर से एक दंपती को बचाने में जुट गये. पता चला कि अशोक खत्री के घर में सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गयी और पति-पत्नी दोनों बुरी तरह से झुलस गये. जानकारी के अनुसार, अशोक खत्री महावीर मंदिर के समीप ठेले पर चाट और पकौड़ी की दुकान लगाते हैं. हर दिन की तरह दुकान लगाने के पूर्व अशोक खत्री अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ चाट-पकौड़ा सहित खाने के अन्य सामान बना रहे थे. इसी क्रम में सिलिंडर से चूल्हे में गयी सेंसर पाइप से गैस लीक होने लगी व पूरे कमरे में भयंकर आग लग गयी.
इससे चाट-पकौड़ा तैयार कर रहे पति-पत्नी आग की चपेट में आ गये. कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुन कर पड़ोसी व मुहल्ले के लोग दौड़ पड़े. जिसे जितना समझ में आया उसने बचाने का प्रयास किया. पति-पत्नी को पहले बचाया, फिर घर में लगी आग को बालू और पानी से बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. कुछ ही देर में सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया. पता चला कि इस घटना में व्यवसायी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. फिलहाल सदर अस्पताल में पति-पत्नी का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >