चचेरे भाई की गोली मार हत्या

मदनपुर (औरंगाबाद) : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान दिवंगत रामध्यान यादव के पुत्र पप्पू यादव उर्फ राहुल के रूप में हुई है. हत्या की यह घटना शनिवार दोपहर की […]

मदनपुर (औरंगाबाद) : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान दिवंगत रामध्यान यादव के पुत्र पप्पू यादव उर्फ राहुल के रूप में हुई है. हत्या की यह घटना शनिवार दोपहर की है. मृतक के भाई गुडडू यादव ने पुलिस को बताया है कि उसका अपना चचेरा भाई कुंदन यादव ने ही उसके घर में घुस कर उसके भाई को गोली मार कर हत्या कर दी. कई वर्षों से जमीन बंटवारा को लेकर गोतिया में विवाद चला आ रहा था. दोपहर के समय जमीन को लेकर कुंदन व पप्पू के बीच बहस हो गयी.

घर के पास ही खेत में दोनों भिड़ गये. इस बीच पप्पू भागते हुए घर में घुस गया और जैसे ही घर का उसने किवाड़ बंद करना चाहा, वैसे ही कुंदन ने धक्का देकर दरवाजा खोला और पप्पू के ऊपर गोली चला दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ पीएन साहू, इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह, मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार राय, रफीगंज थानाध्यक्ष संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे अौर मामले की छानबीन की.
हालांकि इस बीच गांव में आक्रोश का माहौल भी दिखा. पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि कुंदन यादव सहित कुछ अन्य लोगों का नाम प्रकाश में आया है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी. इधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >