औरंगाबाद में NH 139 पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत

औरंगाबाद : रिसियप थाना क्षेत्र के रिसीअप गांव के ही समीप एनएच 139 पर बाईक पर सवार दो युवकों ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की ही मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान मुजफ्फरपुर के संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि दुसरे की […]

औरंगाबाद : रिसियप थाना क्षेत्र के रिसीअप गांव के ही समीप एनएच 139 पर बाईक पर सवार दो युवकों ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की ही मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान मुजफ्फरपुर के संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि दुसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.

दोनों के पहनावे से मालूम हो रहा था कि दोनों किसी दवा कंपनी में एमआर होंगे और चिकित्सकों से मिलने के बाद शाम को वापस औरंगाबाद आ रहे होंगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईक पर सवार दोनों युवक अम्बा की तरफ से आ रहे थे अचानक इनकी बाईक रिसियप के समीप खड़ी एक ट्रक में पीछे से जा टकराई.

इस दुर्घटना में एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरे ने चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दी. घटना की सूचना मिलते ही रिसियप थाना की पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >