अरवल: शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति मौत, पति, सास और ससुर पर हत्या का केस दर्ज

Arwal Crime News : मृतका की मां मंजू देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी.

Arwal Crime News : सदर थाना क्षेत्र के बड़की अहियापुर गांव में शादी के महज एक माह बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहाडीह गांव निवासी प्रभु पासवान की 22 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी की शादी करीब एक माह पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बड़की अहियापुर गांव निवासी लक्ष्मण पासवान के पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई थी.

शादी के बाद से ही मांग रहे थे दहेज

मृतका की मां मंजू देवी ने सदर थाने में दिए गए फर्दबयान में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मांग पूरी करने में असमर्थ थे. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई.

मृतका की मां ने पति सूरज कुमार, ससुर लक्ष्मण पासवान और सास को नामजद अभियुक्त बनाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गिरफ्तारी के पुलिस कर रही छापेमारी

सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: जहानाबाद के मखदुमपुर में डकैती: हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक, गहने और नकदी लेकर फरार

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >