अरवल इंजीनियरिंग कॉलेज में नए छात्रों का भव्य स्वागत, इंडक्शन प्रोग्राम में कराई गई शैक्षणिक और तकनीकी गतिविधियों की जानकारी

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कलेर. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन प्रोग्राम और ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध संसाधनों, नवाचार गतिविधियों और छात्र जीवन से परिचित कराना था.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रणव कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ. उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, तकनीकी और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया.

महाविद्यालय की सुविधाओं और नियमों से कराया गया परिचय

ओरिएंटेशन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक नियमावली, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों, एंटी-रैगिंग दिशा-निर्देश, छात्रवृत्ति योजनाओं, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रमों तथा विभिन्न छात्र क्लबों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया गया.

संकाय सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अंजनी कुमार ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने आयोजन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उत्साह के साथ शामिल हुए नए विद्यार्थी

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया. अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >