अरवल: मेहंदिया पुलिस ने जहानाबाद में छापेमारी कर दबोचा कुर्की वारंटी राजेश कुमार, लंबे समय से था फरार

मेहंदिया थाना पुलिस ने जहानाबाद से कुर्की वारंटी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा.

Arwal News: जिले की मेहंदिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी को जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार वारंटियों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

न्यायालय से जारी था कुर्की जब्ती का वारंट

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेश कुमार के खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और जहानाबाद में छिपकर रह रहा था. मेहंदिया पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी.

गुप्त सूचना पर मेहंदिया थानाध्यक्ष ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त और पुख्ता सूचना मिली थी कि वारंटी राजेश कुमार जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने एक विशेष रणनीति के तहत बताए गए ठिकाने पर सघन छापेमारी की और आरोपी को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कुर्की वारंटी को मेहंदिया थाने लाकर आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. कानूनी औपचारिकताएं समाप्त होने के उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा.

Also Read: अरवल में जनता दरबार में पहुंचा PCC सड़क का मामला, डीएम ने करपी BDO-CO को स्थल जांच का दिया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >