25 को बूथाें पर मनाया जायेगा मतदाता दिवस

अरवल : अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिन्हा ने जिला भर के बीएलओ के साथ बैठक इंडोर स्टेडियम में की. इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को बताया कि मतदाता पहचान पत्र सुधार के लिए जो आपको जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें. उन्होंने बताया कि जिस मतदाता को पहचान पत्र में धुंधलापन है, उसे […]

अरवल : अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिन्हा ने जिला भर के बीएलओ के साथ बैठक इंडोर स्टेडियम में की. इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को बताया कि मतदाता पहचान पत्र सुधार के लिए जो आपको जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें.

उन्होंने बताया कि जिस मतदाता को पहचान पत्र में धुंधलापन है, उसे भी सुधारना है. नाम-जन्मतिथि में गलती है उसके लिए आवेदन लेकर उसे सुधारने के लिए लोगों से फॉर्म भरवाएं और उसमें सुधार कराएं. 25 जनवरी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता दिवस मनाया जायेगा.
इस दिन सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र के आसपास मतदाताओं को बुलाकर उन्हें मतदान करना क्यों जरूरी है, इसके बारे में बताएं, क्योंकि अपना देश लोकतांत्रिक देश है. यहां मतदान का बड़ा ही महत्व है, लेकिन कुछ लोग मतदान के प्रति उदासीनता बरतते हैं. ऐसे लोगों को बताना है कि आप मतदान के प्रति उदासीनता नहीं बरतें.
मतदान हर हाल में करें. बैठक में उपस्थित बीएलओ से अपील की कि 19 जनवरी को जल- जीवन- हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ मानव शृंखला बनानी है. इसके प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि आयोजित होनेवाली मानव शृंखला सफल हो सके. मानव शृंखला की सफलता जनभागीदारी से ही संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >