अरवल : भाकपा-माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 21वीं बरसी संकल्प दिवस के रूप में जिले के सभी पंचायतों व पार्टी कार्यालयों में मनाई गई. जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेता राज नारायण चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. जबकि पार्टी के जिला सचिव महानंद ने कहा कि आज पूरा देश सीएबी और एनआरसी की आग में जल रहा है.
संकल्प दिवस के रूप में मनी विनोद मिश्र की 21वीं बरसी
अरवल : भाकपा-माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 21वीं बरसी संकल्प दिवस के रूप में जिले के सभी पंचायतों व पार्टी कार्यालयों में मनाई गई. जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेता राज नारायण चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. जबकि पार्टी के जिला सचिव महानंद ने कहा कि आज पूरा देश सीएबी और […]

गरीब ,दलित, अल्पसंख्यक यहां तक कि छात्र- युवा भी सीएए और एनआरसी से भयभीत है भाजपा- आर एस एस के द्वारा देशवासियों पर सीएए और एनआरसी सहित तमाम जन विरोधी कानूनों के द्वारा जो तबाही मचायी जा रही है. इससे छुटकारा पाने के लिए विनोद मिश्र के द्वारा बताये गये रास्ते पर चल कर ही होगा.
भाकपा माले ने 19 दिसंबर को देश में हो रही तबाही से आम लोगों को बचाने के लिए बिहार बंद का आह्वान किया गया है. सभी जगहों पर बिहार बंद में शामिल होने का नेताओं ने आह्वान किया है. कार्यक्रम में तेंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद, रविन्द्र यादव ,सुरेंद्र प्रसाद ,उपेंद्र पासवान ,महेश यादव, अवधेश यादव सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.
पीट-पीट कर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज
रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के हृदनचक गांव में अमेरिका बिंद की पीट-पीटकर हत्या मामले में मृतक के भाई विरेंद्र बिंद के बयान पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि दो दिन पूर्व चाकूबाजी विवाद को लेकर नामजद लोगों ने मेरे भाई को बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसका सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
दो दिन पहले गांव के ही रामप्यारे बिंद को चाकू मारकर मृतक द्वारा 50 हजार नगद व एक जियो का मोबाइल छीन लिया गया था, जिससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उक्त अभियुक्त को पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी.
एडवोकेट स्कीम का शुभारंभ
अरवल. जिला बार एसोसिएशन ने एडवोकेट स्कीम कल्याण योजना का शुभारंभ किया है. उक्त आशय की जानकारी एडवोकेट स्कीम के अध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत वैसे अधिवक्ता को जो 10 साल प्रैक्टिस करने के बाद प्रैक्टिस बंद कर दिया हो या अपना रिटायरमेंट ले लिया हो तो उन्हें 1 लाख रूपये या किसी कारण 10 साल पर उनका निधन हो जाता है तो उनके आश्रित को 1 लाख तथा 1 लाख रिटायर्ड लाभ मिलाकर दो लाख रुपया दिया जायेगा.
इसी तरह 20 साल के प्रैक्टिस के बाद रिटायर करने वाले अधिवक्ता को 2 लाख 26000 और 30 साल पर रिटायर करने वाले अधिवक्ता को 5 लाख 11,000 दिया जाएगा.
स्कीम शुरू कर 15 अधिवक्ता को इस योजना का प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलिराम पाठक, स्कीम के सचिव सुनील कुमार, राम उदय उपाध्याय शैलेश कुमार, जावेद अख्तर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए धरना
अरवल. अपनी मांगों के समर्थन में बिहार जनतांत्रिक विकास पार्टी ने प्रखंड कार्यालय में एकदिवसीय धरना दिया. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया. इस दौरान नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है.
लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अभी तक नहीं मिला. नेताओं ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे. धरना में अवधेश सिंह, रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, गुड्डु कुमार, उमेश्वर यादव मुख्य रूप से शामिल थे.
मारपीट में तीन घायल
रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के देवचंदबिगहा गांव में सोलिंग उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलों में मुंशी यादव, दिनेश कुमार, बाबूचंद प्रसाद शामिल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया. इस सिलसिले में घायल के द्वारा थाने को सूचना दिया गया है.थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है.