चोरों ने तीन घरों को खंगाला, लाखों रुपये के गहने व नकद उड़ाये

करपी (अरवल) : किंजर थाना क्षेत्र के कोचहासा गांव में शनिवार की रात चोरों ने सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार व नरेश महतो के घर में चोरी कर एक लाख बीस हजार नकद और साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी कर चलते बने. चोरों ने सबसे पहले सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में प्रवेश किया. […]

करपी (अरवल) : किंजर थाना क्षेत्र के कोचहासा गांव में शनिवार की रात चोरों ने सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार व नरेश महतो के घर में चोरी कर एक लाख बीस हजार नकद और साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी कर चलते बने.

चोरों ने सबसे पहले सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में प्रवेश किया. जहां से गोदरेज खोलकर 90 हजार नकद और दो लाख के गहने चोरी कर ली. इसके बाद चोर रंजीत कुमार के घर में गये जहां से बक्सा तोड़कर दस हजार नकद और 50 हजार के जेवर चोरी कर ली. चोरों का दल नरेश महतो के घर में प्रवेश किया जहां से 20 हजार नकद, तीन जोड़ी पायल , मंगलसूत्र आदि चोरी कर फरार हो गये.
सुबह तीन बजे नरेश महतो की पत्नी उषा देवी की नींद खुली तो चोरी की घटना का पता चला. वह शोर मचाती हुई बाहर निकली तो सभी लोग एकत्रित हुए. सूचना मिलते ही थाने के अवर निरीक्षक मोहम्मद इरशाद आलम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. इस संबंध में स्थानीय थाने में उषा देवी, रंजीत कुमार और सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >