किंजर अरवल : थाना क्षेत्र के किंजर बाजार स्थित पुरानी पंचायत भवन के दीवार पर गुरुवार को द्वितीय प्रस्तुत कमिटी बिहार (टीपीसी) के लेटर पैड की छाया प्रति पर लाल रंग की स्याही से लिखित लेवी की मांग की पर्चा साटने की खबर से सनसनी फैल गयी है. उक्त पर्चा किंजर बाजार के दहिया वस्त्रालय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
किंजर अरवल : थाना क्षेत्र के किंजर बाजार स्थित पुरानी पंचायत भवन के दीवार पर गुरुवार को द्वितीय प्रस्तुत कमिटी बिहार (टीपीसी) के लेटर पैड की छाया प्रति पर लाल रंग की स्याही से लिखित लेवी की मांग की पर्चा साटने की खबर से सनसनी फैल गयी है. उक्त पर्चा किंजर बाजार के दहिया वस्त्रालय के मालिक का नाम अंकित है. पर्चा मध्य जहानाबाद-अरवल के एरिया कमेटी द्वारा हस्तलिखित है.
पर्चा में लिखा गया है कि जो काम दहिया वस्त्रालय कर रहे हैं, वह अपना काम बंद कर दें. इस बात को एक माह पहले भी सूचित करने की बात भी पर्चा में अंकित है. बावजूद आपकी प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी और न ही 2 लाख की लेवी भी पार्टी को पहुंचाया गया. नहीं पहुंचाने पर आपके ऊपर जो कार्रवाई होगी, उसकी जिम्मेदार आप खुद होंगे. एक माह के अंदर नहीं जमा करने के बाद कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी.
पर्चा गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. स्थानीय पुलिस ने पर्चा को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही पुलिस मामले की सूचना अपने वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ-साथ दहिया वस्त्रालय के मालिक से भी संपर्क कर मामले की पड़ताल कर रही है. इस संबंध में किंजर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दुकानदार से पूछताछ की गयी है. उन्होंने इस तरह की लेवी मांगे जाने की घटना से इंकार किया है.