ऑपरेटर की मनमानी से बाधित रही 16 घंटे बिजली आपूर्ति

किंजर ( अरवल) : स्थानीय बाजार में बिजली आपूर्ति एक मामूली सी फॉल्ट के कारण 16 घंटे तक बाधित रही. स्थानीय ग्राम निवासी व्यवसायी ओमकार कुमार, मुकीम खान, देवप्रकाश सिंह राणा, रमेश सिंह ने बताया कि बिजली फॉल्ट का बहाना बनाकर केवल किंजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है. छोटे-से फॉल्ट के […]

किंजर ( अरवल) : स्थानीय बाजार में बिजली आपूर्ति एक मामूली सी फॉल्ट के कारण 16 घंटे तक बाधित रही. स्थानीय ग्राम निवासी व्यवसायी ओमकार कुमार, मुकीम खान, देवप्रकाश सिंह राणा, रमेश सिंह ने बताया कि बिजली फॉल्ट का बहाना बनाकर केवल किंजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है.

छोटे-से फॉल्ट के कारण घंटों बिजली सेवा बाधित रहती है, जबकि अताउल्ला पावर सब स्टेशन से इमामगंज की ओर पटना डिस्ट्रिक्ट मौरी आदि फीडरों की बिजली सुचारु रूप से संचालित रहती है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली फॉल्ट ठीक हो जाने के बाद भी ऑपरेटरों ने लगभग चार-पांच घंटे बिजली सेवा बाधित रखी. उनका कहना है कि अताउल्ला के कुछ लोगों ने ही तोड़फोड़ की है.
इसके कारण वरीय पदाधिकारियों ने मना किया है. इधर मौके पर ऐसी कोई भी घटना या तोड़फोड़ बिजली उपकरणों के साथ नहीं की गयी थी. जब लोगों ने ऑपरेटर से बात की तो बताया कि बिजली आज रात भर नहीं चालू होगी, क्योंकि बिजली में फॉल्ट है. जब ऑपरेटर की जी हुजूरी की गयी तो अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >