अरवल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य प्रबंधक ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी एनएएम एवं आशा के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा एएनएम, आशा द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक ने सभी एएनएम एवं आशा को निर्देश दिया कि अपने लक्ष्य के अनुसार कार्य करें.
मिजिल्स रूबैला का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें. उन्होंने कहा कि सभी आशा व एएनएम अपने अपने क्षेत्र में रहकर टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में ले जाकर टीका लगाएं.
कोई भी गर्भवती महिला बिना टीका के नहीं रहना चाहिए, इसका पूरा खयाल रखें. उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करना सुनिश्चित करें. साथ ही एएनएम एवं आशा अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का बैंक में खाता भी खुलवाएं, ताकि प्रसव के बाद प्रोत्साहन राशि उनके खाते में डाल दिया जाये.
बैठक में सभी एएनएम एवं आशा को निर्देश दिया कि ज्यादा-से-ज्यादा महिला-पुरुष को लाकर बंध्याकरण करना सुनिश्चित करें. बैठक में सभी एएनएम एवं आशा उपस्थित थे. वहीं टीकाकारण के समय केंद्र पर उपस्थित हो जाएं. साथ ही सभी को हिदायत दिया गया कि टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करें. जिसमें सभी को लक्ष्य के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया.
एक दिवसीय स्पेशल टीककरण सत्र चलाकर टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं तथा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर उसका भी टीकाकरण का निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का सर्वे कराने के लिए सभी आशा व एएनएम को निर्देश दिया गया।
