रवल : पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को आहूत राज्य की रैली आज तक जितना रैली हुआ है, सबसे ऐतिहासिक होगा. रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. रैली में लाखों लोग आयेंगे. राज्य और देश को एक संदेश देगा. साथ ही रैली में उमड़ा जनसैलाब 2019 में नरेंद्र मोदी का प्रधान सेवक फिर से बनेंगे इस पर मुहर लगायेगा.
उक्त बातें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को चलने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर न्योता दे रहे हैं. जिला में 508 बूथों पर गठित बूथ कमेटी रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है. अरवल जिला से कम से कम 10 हजार से अधिक लोग रैली में शामिल होंगे. तीन मार्च से पहले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसके माध्यम से लोगों को रैली में चलने के लिए न्योता दिया जायेगा.
रैली की तैयारी के लिए जिला में 15 हजार कमल ज्योति दीप जलेगा. इसके माध्यम से लोग प्रधानमंत्री द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के लिए बधाई देंगे. देश में पहली बार होगा जब 28 फरवरी को प्रधानमंत्री से बात करेंगे.दो मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा निकलेगा, जिसमें भी लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोकसभा चुनाव की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने वायु सेना के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि घटना के दिन ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस घटना की अंजाम देकर दुश्मन ने बड़ी भूल किया है. इस अवसर पर अरवल प्रभारी विजय सिंह , जहानाबाद लोकसभा प्रभारी उमाकांत तिवारी, पूर्व विधायक चितरंजन कुमार , भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी ,सच्चिदानंद पीयूष, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, वेंकटेश शर्मा, आनंद चंद्रवंशी, श्रीकांत शर्मा, दीपक शर्मा, भास्कर कुमार आदि उपस्थित थे.
