अनशनकारी की पिटाई से भड़के लोग जाम की सड़क

करपी (अरवल) : करपी पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी के नेतृत्व में अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब शुक्रवार की मध्य रात एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार एवं एसडीएम किरण सिंह के नेतृत्व में करपी, शहरतेलपा, किंजर, वंशी, कुर्था की पुलिस अनशनस्थल पर पहुंची. भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही […]

करपी (अरवल) : करपी पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी के नेतृत्व में अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब शुक्रवार की मध्य रात एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार एवं एसडीएम किरण सिंह के नेतृत्व में करपी, शहरतेलपा, किंजर, वंशी, कुर्था की पुलिस अनशनस्थल पर पहुंची. भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही अनशनकारी भयभीत हो गये.
उन्हें लगा कि हम लोगों के साथ पुलिस बल का भी प्रयोग कर सकती है. इसी बीच अनशन में शामिल करपी की वार्ड सदस्य भूली देवी शौच के लिए बाहर निकलीं तो पुलिस ने यह कहते हुए पिटाई कर दी कि तुम अनशन पर बैठी हो तो बाहर क्यों निकली. पुलिस की इस कार्रवाई से लोग भड़क गये. आक्रोशित लोगों ने जहानाबाद-करपी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >