बाइक से गिरी महिला, मौत

करपी (अरवल) : अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर महतपुरा गांव के निकट अंगारी निवासी 25 वर्षीया शोभा देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से किंजर सूर्य मंदिर धाम पर हो रहे शादी समारोह में भाग लेने गयी थी. लौटते समय महतपुरा गांव के निकट एनएच […]

करपी (अरवल) : अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर महतपुरा गांव के निकट अंगारी निवासी 25 वर्षीया शोभा देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से किंजर सूर्य मंदिर धाम पर हो रहे शादी समारोह में भाग लेने गयी थी. लौटते समय महतपुरा गांव के निकट एनएच 110 पर बाइक से गिर पड़ी, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची किंजर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >