भाजपा ने पेंशनधारियों के लिए किया सीएम से आग्रह

करपी (अरवल) : भाजपा जिला महामंत्री सह जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मेल भेज कर गरीब, असहाय लोगों को वृद्धा पेंशन जल्द खाते में भेजने का आग्रह किया है. भेजे मेल में उन्होंने कहा है कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा निःशक्त […]

करपी (अरवल) : भाजपा जिला महामंत्री सह जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मेल भेज कर गरीब, असहाय लोगों को वृद्धा पेंशन जल्द खाते में भेजने का आग्रह किया है.

भेजे मेल में उन्होंने कहा है कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा निःशक्त पेंशन वितरण की व्यवस्था चिंतनीय है. बुजुर्ग , लाचार , विधवाओं का आधार पेंशन ही है लेकिन जिले में आधे से अधिक लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है. अधिकारी पेंशनधारियों के बैंक खाता तथा आधार कार्ड का बहाना बनाकर उनको पेंशन नहीं दे रहे हैं जबकि बैंक खाता और आधार कार्ड की छाया प्रति अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिया है.
अभी दशहरा समेत अन्य महत्वपूर्ण पर्व नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में पेंशन नहीं मिलना उन्हें काफी परेशान कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >