चारा फसल बीज बैंक अपनाने पर दिया जोर

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र गंधार जहानाबाद के प्रशिक्षण सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की नवम बैठक हुई जिसका उद्घाटन डाॅ आरके सोहाने , निर्देशक प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि प्रोद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान अटारी जोन एवं केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डाॅ शोभा रानी ने की. बैठक […]

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक

मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र गंधार जहानाबाद के प्रशिक्षण सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की नवम बैठक हुई जिसका उद्घाटन डाॅ आरके सोहाने , निर्देशक प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि प्रोद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान अटारी जोन एवं केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डाॅ शोभा रानी ने की. बैठक की अध्यक्षता डॉ आर के सोहाने ने की. डाॅ सोहाने ने बैठक को संबोधित करते हुए कई दिशा-निर्देश दिये. इनमें बीजोपचार कौशल विकास प्रशिक्षण , चारा फसल बीज बैंक अपनाने पर जोर दिया गया. वहीं किसानों को कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कौशल विकास के लिए 16 विभिन्न विषयों पर आवासीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमे किसान युवक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन करा सकते हैं.
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ अंजनी कुमार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना तथा मिट्टी की जांच कराकर समय पर फायदा उठाने की बात बतायी. वहीं प्रधान वैज्ञानिक सिंचाई अनुसंधान केंद्र, धनगाई विक्रमगंज रोहतास के डाॅ अरविंद कुमार ने किसानों को जागरूक होने एवं कृषि को व्यवसाय के रूप देने पर बल दिया. वहीं रबी फसल से संबंधित तकनीकी बुलेटिन मसूर की वैज्ञानिक खेती चना की उन्नत खेती एवं कृषक समाचार अक्तूबर, दिसंबर 2017 का विमोचन किया गया.
बैठक में केंद्र के वैज्ञानिक ई जितेंद्र कुमार, डाॅ दिनेश महतो , डाॅ वाजिद हसन, अजीत कुमार पासवान ने अपने ऑन फॉर्म ट्रायल की कार्य योजना प्रस्तुत की. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, किसान दधिवल शर्मा , श्याम नारायण शर्मा ललित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >