डीएम ने हरी झंडी दिखा खिलाड़ियों को किया रवाना

अरवल : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय से रवाना किया. इस अवसर पर डीएम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच जीतने के गुर सिखाया. इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को टीम भावना व अनुशासन […]

अरवल : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय से रवाना किया. इस अवसर पर डीएम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच जीतने के गुर सिखाया. इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को टीम भावना व अनुशासन के साथ खेल को खेलना चाहिए. इससे सफलता की संभावना ज्यादा रहती है. सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना देते हुए रवाना किया. टीम में मंटू कुमार, अनुप कुमार , रोहित कुमार, विवेक कुमार के अलावा अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. मौके पर एलआरडीसी, डीपीआरओ, प्रभारी खेल पदाधिकारी के अलावा ब्रजकिशोर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >