सड़क पर बह रहा नाले का पानी

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा बाजार में फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. नाली कचरे से भर गयी है और नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. नाली की सफाई करना भी मुश्किल हो गया […]

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा बाजार में फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. नाली कचरे से भर गयी है और नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. नाली की सफाई करना भी मुश्किल हो गया है. क्योंकि नाली के ऊपर लोगों ने पक्का फर्श बना कर उस पर अपनी दुकान लगा रहे हैं.

नाली साफ करने के सवाल पर लोगों के बीच तू -तू, मैं-मैं के बाद हाथापाई की नौबत आ जाती है. किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया जाता है. कई लोगों का कहना है कि समस्या खुद यहां रहनेवाले लोगों द्वारा उत्पन्न की गयी है. इससे तरह-तरह की बीमारियां फैलने की भी आशंका बन गयी है.

अतिक्रमण के कारण जल की निकासी नहीं हो पा रही है. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा कर ही स्थायी तौर पर समस्या से निजात दिलायी जा सकती है.
सत्यनारायण साव, बाजारवासी
किसी तरह इस समस्या से जल्द निजात मिले, ताकि बदबू और सड़ांध से यहां पर लोगों में बीमारियों के फैलने की आशंका बन गयी है. प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए.
डाॅ संजय वर्मा, बाजारवासी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >