भोजपुर में संदिग्ध मौत: मुंह से निकला झाग, जहर खाने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भोजपुर जिले के उड़ियान टोला गांव में 42 वर्षीय किसान वीरेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. युवक अपने कमरे में मृत पाया गया, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था और पेट पर लाल निशान थे. परिवार जहर खाने की आशंका जता रहा है.

Bhojpur Farmer Death : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक अपने कमरे में मृत मिला. उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पेट पर हल्का लाल निशान पाया गया. परिजन जहर खाने से मौत की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

कमरे में मृत मिले किसान

मृतक की पहचान उड़ियान टोला गांव निवासी स्व. रामजी महतो के 42 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से किसान थे. परिजनों के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य रांची के हटिया में रहते हैं, जबकि वीरेंद्र गांव में अपने बड़े पिता और चचेरे भाइयों के साथ रहते थे. वह अलग घर में रहते थे और अपना भोजन स्वयं बनाते थे.

सोमवार दोपहर खुला घटना का पता

परिजनों ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद वीरेंद्र अपने कमरे में सोने चले गए थे. सोमवार दोपहर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र को मृत अवस्था में पाया. उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद तुरंत पुलिस और परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई.

जहर खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची तीयर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई है. पुलिस की प्रारंभिक मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में भी मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन प्रतीत होने की बात सामने आई है. हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

परिवार में मचा कोहराम

वीरेंद्र कुमार तीन भाई और तीन बहनों में चौथे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी सीता देवी, दो पुत्रियां आराध्या और साक्षी तथा एक पुत्र यधांत हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : भोजपुर के 9 प्रखंडों में BEO का पद खाली, दूसरे अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md. Wasim

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >