सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई. इलाज के दौरान बुधवार की रात घर पर उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 29 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है. वह पेशे से किसान था.
चांदी चौक के समीप हुई बाइक की टक्कर
इधर, मृतक के बेटे मोहित राज ने बताया कि बुधवार की शाम वह बाइक द्वारा गांव से चांदी चौक पर बाजार करने गए थे. उसी दौरान चांदी चौक के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. तब एक ऑटो वाले द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी.
अस्पताल से घर लाने के बाद हुई मौत
सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए. जहां से इलाज के बाद परिजन उसे वापस घर ले गए. इसी बीच बुधवार की रात उसकी मौत हो गई. तब परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए. सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया.
परिवार में मचा कोहराम और रो-रोकर बुरा हाल
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था. उसके परिवार में पत्नी किरण देवी, तीन पुत्रियां प्रीती कुमारी, सोनी कुमारी, कृति कुमारी व दो पुत्र मोहित राज एवं रोहित राज हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान
