कौन हैं सोनू राय? महागठबंधन की जीत के नए हीरो, जिन्होंने आरा-बक्सर में पलट दिया खेल

Bihar Politics: आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार को हराया. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Bihar Politics: आरा में बिहार विधान परिषद की भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जीत दर्ज की है. उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों के अंतर से हराया. चुनाव अधिकारियों के अनुसार सोनू राय को कुल 2486 वोट मिले, जबकि कन्हैया प्रसाद को 2146 वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार और जेडीयू के बागी नेता मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले. बागी उम्मीदवार के मैदान में उतरने से एनडीए को नुकसान हुआ.

कौन हैं सोनू कुमार राय

सोनू कुमार राय भोजपुर जिले के आरा के मीरगंज इलाके के रहने वाले हैं. उनका परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहा है. उनके पिता लालदास राय बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. अब सोनू राय उसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्हें पार्टी का जमीनी और सक्रिय नेता माना जाता है.

संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत रही है. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से उनके अच्छे संबंध हैं. इसी भरोसे के कारण पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल कर उम्मीदों पर खरा उतरे.

कन्हैया प्रसाद को मिली हार

जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. वह आरा-बक्सर इलाके के जाने-माने नेता राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे हैं. राधा चरण साह पहले दो बार एमएलसी रह चुके हैं और फिलहाल संदेश से विधायक हैं. जेडीयू ने इस उपचुनाव में कन्हैया प्रसाद पर भरोसा जताया था, लेकिन उन्हें कड़ी टक्कर के बाद हार मिली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस तरह होता है इस सीट का चुनाव

भोजपुर-बक्सर एमएलसी सीट को काफी अहम माना जाता है. यहां आम मतदाता वोट नहीं डालते, बल्कि स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि मतदान करते हैं. इसलिए इस चुनाव का गणित अलग होता है. यह उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि पहले यह सीट जेडीयू के राधा चरण साह के पास थी. 2025 में विधायक बनने के बाद उन्होंने एमएलसी पद छोड़ दिया था.

जीत के बाद क्या बोले सोनू राय

जीत के बाद सोनू कुमार राय ने जनता, समर्थकों और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने की कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़ें: NEET पेपर लीक कांड में राजद नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोला फर्जीवाड़े का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >