क्या होता है FDR Technology? जिसके जरिए बिहार में होगा 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण

Bihar News: आरा में करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एफडीआर तकनीक से की जाएगी. इस तकनीक का उपयोग जिले में पहली बार किया जा रहा है. सड़क निर्माण से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग आपस में जुड़ेंगे और लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar News: बिहार के आर जिले के शाहपुर से बनाही स्टेशन, महुआंव और शिवपुर होते हुए जगदीशपुर तक एक नई सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई है. जो तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी. इस बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राहुल तिवारी और जिप अध्यक्ष आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया.

11 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण

करीब 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से किया जाएगा, जो जिले में पहली बार उपयोग की जा रही है. यह तकनीक न केवल सड़क निर्माण को मजबूत बनाती है, बल्कि लागत और समय की भी बचत करती है. एफडीआर तकनीक के तहत पुराने सड़क की सामग्री में ही आधुनिक तकनीक से सुधार कर नया सड़क तैयार किया जाता है, जिससे सड़क की ऊंचाई में बदलाव नहीं आता.

जिले के लिए बड़ी सौगात

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक राहुल तिवारी ने कहा, “यह सड़क शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है. इससे आरा-बक्सर (NH-922), आरा-मोहनियां (NH-30) और NH-84 को जोड़ने वाली नई राह खुलेगी.”

इस सड़क से मिलेगा लाखों को लोगों कों लाभ

करीब 10.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क वर्षों से तकनीकी पेंच में फंसी हुई थी, लेकिन अब इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे.

शिलान्यास समारोह में कई राजद नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस परियोजना से शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर प्रखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी.

Also Read: बिहार में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >