मारपीट के प्रतिशोध में बावर्ची को मारी थी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल देसी रिवाल्वर, पांच गोलियां, 11 खोखा, मोबाइल और बाइक बरामद बावर्ची को बुलाने में इस्तेमाल सिम कार्ड बरामद, बेचने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के पास लखीसराय निवासी बावर्ची को गोली मारने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. पुलिस ने बावर्ची सुबोध पासवान को गोली मारने के आरोपित सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

घटना में इस्तेमाल देसी रिवाल्वर, बाइक, सिम सहित मोबाइल, पांच कारतूस और 11 खोखे के अलावे हथियार बनाने के कुछ उपकरण भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र अनिकेत कुमार सिंह और नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला (बलुवहिया) निवासी रामजी राम का पुत्र सुजीत कुमार शामिल हैं. अनिकेत कुमार सिंह पर बावर्ची को गोली मारने का आरोप है. वहीं, सुजीत कुमार को अनिकेत कुमार सिंह को फर्जी सिम बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की पूछताछ में अनिकेत कुमार सिंह ने मारपीट के प्रतिशोध में बावर्ची को गोली मारने की बात स्वीकार की है. वह हथियार बनाना भी सीख रहा था. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने नगर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की दोपहर बावर्ची सुबोध पासवान को चार गोलियां मार कर जख्मी कर दिया गया था. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम ने कांड का खुलासा करते हुए गोली मारने वाले के रूप अनिकेत कुमार सिंह की पहचान की. उसके बाद सोमवार की रात उसे नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक पैलेस से गिरफ्तार किया गया.

आरोपित के पास से मिल हथियार बनाने के सामान

उसके पास से देसी रिवाल्वर, पांच कारतूस, 11 फायर किया गया गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया. इसके अलावे अनिकेत कुमार सिंह के पास से हथियार बनाने के उपयोग से आने वाले ग्रील मशीन, रोटरी हैंबर मशीन, कटर मशीन, बैरल जैसे दिख रही छह पीस पाइप, मैगजीन जैसी पाइप, लोहा काटने वाली मशीन के नौ प्लेट, लोहे पर पॉलिश मारने वाली पाइप, स्क्रू कसने वाली मशीन, रंदा मशीन, सरेस पेपर, हथौड़ी और रेती भी बरामद किया गया है. उसकी निशानदेही पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में मोती टोला से सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह से हथियार बनाने के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.

रेस्टोरेंट में खाने के दौरान हुआ बावर्ची से झगड़ा, तो एसी मिस्त्री ने रच दी हत्या की साजिश

एसपी ने गोली कांड की गुत्थी सुलझाते हुए कहा कि अभियुक्त अनिकेत कुमार सिंह एसी मैकेनिक है. करीब एक माह पहले वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था. सुबोध कुमार उस रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करता था. खाने के दौरान अनिकेत कुमार सिंह और बावर्ची सुबोध पासवान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. तब सुबोध पासवान द्वारा अनिकेत कुमार सिंह की छनौटा (खाना बनाने वाले बर्तन) से पिटाई कर दी गयी थी. उससे नाराज अनिकेत कुमार सिंह द्वारा बदला लेने के लिए सुबोध पासवान की हत्या की साजिश रची गयी थी. प्लानिंग के तहत उसने 25 दिसंबर को होटल में काम करने के बहाने फोन कर सुबोध पासवान को बुलाया और ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी गयी थीं.

पंद्रह सौ में सिम कार्ड और 28 हजार में खरीदा था रिवाल्वर

एसपी ने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह ने बावर्ची सुबोध पासवान को सुरक्षित जगह पर बुलाने की प्लानिंग की गयी. चूंकि उसके पास पहले से देसी रिवाल्वर था. ऐसे में सुबोध पासवान को फोन करने के लिए एक नये सिम कार्ड की जरूरत थी. तब उसने मोती टोला निवासी सुजीत कुमार से पंद्रह सौ रुपये में एक सिम कार्ड खरीदा था. सुजीत कुमार ने एक बुजुर्ग महिला से धोखे से दो-तीन सिम कार्ड खरीदवा लिया था. उसकी भी जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि उसने चार माह पहले ही 28 हजार में रिवाल्वर खरीदी थी. यह भी बताया कि रिवाल्वर कहां और किससे से लिया था. उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही. उन्होंने बताया कि अनिकेत कुमार सिंह हथियार बनाना भी सीख रहा था. ऐसे में उससे इस बारे में भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर