विवि की तानाशाही व मनमानी रवैया बर्दाश्त नहीं : एनएसयूआइ

विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआइ ने दिया धरना

आरा.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भोजपुर जिला इकाई द्वारा गुरुवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में छात्रों की समस्याओं को लेकर महाधरना का आयोजन किया गया. अध्यक्षता एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी ने की तथा संचालन रंजन ओझा ने किया.

धरना में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से संबंधित छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक लापरवाही, परीक्षा परिणामों में देरी, फीस विसंगतियों आदि विषयों को प्रमुखता से उठाया गया. धरना को संबोधित करते हुए सत्यम कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सह बिहार प्रभारी एनएसयूआइ ने कहा कि मैं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों को सलाम करता हूं, जिन्होंने अन्याय, मनमानी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकतांत्रिक ढंग से विरोध दर्ज कराया. यह संघर्ष इस बात का प्रतीक है कि युवा अब चुप नहीं बैठेंगे. कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं और गरीबों की आवाज रही है और हम हर मंच पर आपके साथ खड़े रहेंगे. अभिषेक तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो छात्र संगठन सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगा. अगर शिक्षा के मंदिरों में लूट और तानाशाही होगी, तो वहां ज्ञान नहीं, अंधकार फैलेगा और हम इस अंधकार को कभी पनपने नहीं देंगे. आपका संघर्ष, हमारा संकल्प है. वहीं, डॉ अमित कुमार द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष (एनएसयूआइ ) ने विश्वविद्यालय की तानाशाही रवैये, मनमानी निर्णयों और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला किया. डॉ श्रीधर तिवारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य होंगी. धरना के बीच एनएसयूआइ प्रतिनिधिमंडल की विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सहित अन्य पदाधिकारियों के बीच सम्मानजनक वार्ता हुई, जिसमें सभी प्रमुख मांगों पर एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया. धरना को संबोधित करने वालों में अभिषेक द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष भोजपुर जिला, प्रशांत ओझा, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, धनंजय बबुआन, लक्की ओझा, अविनाश मिश्रा, गुड्डू पाण्डेय, आनंद तिवारी, अंशु कुमार, मनीष यादव, साकेत तिवारी, कृष्णा हरी, संदीप कुमार, सुमित कुमार, यासीन उमर, सिद्धार्थ चौबे, रवि कुमार, अंशू बजरंगी, रवि कुमार, विक्की ओझा, रितेश पांडेय, आशुतोष ओझा सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >