VKSU PG Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के पीजी नामांकन सत्र 2026–28 की प्रवेश परीक्षा का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 125 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी.
संबंधित विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्वरूप
जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार 75 प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे, जिस विषय में अभ्यर्थी ने पीजी नामांकन के लिए आवेदन किया है. इन 75 प्रश्नों के लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा.
सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न
वहीं, 50 सामान्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे. इन प्रश्नों के लिए कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा.
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी गलत उत्तर देने पर किसी भी प्रकार के अंक नहीं काटे जाएंगे. इससे अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों का उत्तर देने का अवसर मिलेगा.
अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय की अपील
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करने तथा निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
