नो पार्किंग में लगे हैं जब्त किये गये वाहन

अतिक्रमण के कारण 40 फुट चौड़ी सड़क सिमट कर बची गयी है 10 फुट

कोईलवर.

गीधा इंडस्ट्रियल एरिया के मुख्य द्वार पर गीधा थाने द्वारा अतिक्रमण कर सड़क को संकीर्ण बना दिया गया है. नतीजतन औद्योगिक क्षेत्र में घुसने और निकलने वाली बड़ी गाड़ियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. हालांकि थाना द्वारा जिस जगह पर अतिक्रमण किया गया है, वहां पहले से ही नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है. बावजूद इसके सड़क के दोनों किनारों पर गीधा थाना द्वारा जब्त गाड़ियों को खड़ा कर रास्ते को संकीर्ण बना दिया गया है. इस अतिक्रमण की वजह से लगभग 40 फुट चौड़ी सड़क महज 10 से 15 फुट में सिमट गयी है.

अतिक्रमण बन रहा राह का रोड़ा :

गीधा औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य द्वार के मुहाने पर बना गीधा थाना औद्योगिक क्षेत्र में जाने और वहां से निकलनेवाली गाड़ियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. बता दें कि एनएचएआइ द्वारा अंडरपास बना देने से बड़ी गाड़ियों जैसे गैस टैंकर, लॉरी और लंबी व्यवसायिक वाहनों आदि को पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र में घुसने में परेशानी होती थी. दूसरे गीधा थाना द्वारा विभिन्न कांडों में जब्त वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़ा कर देने से यह मुसीबत दोगुनी हो गयी है. गैस टैंकर और लंबी व्यवसायिक वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र में घुसने और निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. एनएच से तीखा और घुमावदार मोड़ होने की वजह से औद्योगिक क्षेत्र में घुसने या निकलते समय बड़ी गाड़ियों के हमेशा पलटने या दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा मंडराता रहता है. स्थिति उस समय ज्यादा डरावनी हो जाती है, जब कोई गैस टैंकर या बड़ी लोड गाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में घुसने का प्रयास करती है और फंस जाती है. स्थानीय लोग बताते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र के मुहाने पर गीधा थाना द्वारा जब्त वाहनों को रखने से आये दिन समस्या होती है. जब कोई भारी और लोड बड़ी गाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में घुसने का प्रयास करती है तब अन्य वाहनों को साइड होना पड़ता है. वहीं इस संबंध में बियाडा के एरिया मैनेजर कुमार अमित से उनके नंबर 62040 70575 पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >