मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में तीन मार्च की दोपहर हुई थी घटना
आरा
. मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा आदर्श आनंद पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके से की. गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र उज्ज्वल सिंह एवं उसी गांव का निवासी पिंटू शर्मा शामिल है. उनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल एवं 10 कारतूस बरामद किया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि बीते तीन मार्च की दोपहर तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव (वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा महाराजा कॉलेज के पीछे) निवासी धनंजय सिंह का पुत्र आदर्श आनंद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव अपने ननिहाल में स्थित अपने मामा के किराना दुकान पर बैठा था, तभी उसी गांव के दो युवक उसके दुकान पर आये और सिगरेट लिया. सिगरेट देने के बाद जब उसके द्वारा पैसे की मांग की गयी. तो उन लोगों द्वारा उसे गोली मार दी गयी थी. उस दौरान उसे गोली बाएं साइड पेट में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जख्मी आदर्श आनंद के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी उज्ज्वल कुमार पिंटू शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद तीन अज्ञात को आरोपित बनाया गया था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.