रितेश यादव को गोली मारकर लूट को अंजाम देने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

बीते दिनों 19 मई की रात्रि में बाइपास रोड में तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के समीप युवक रितेश यादव को गोली मारकर जख्मी कर लूट को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

आरा.

बीते दिनों 19 मई की रात्रि में बाइपास रोड में तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के समीप युवक रितेश यादव को गोली मारकर जख्मी कर लूट को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. तत्पश्चात वादी के फर्द बयान पर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया था. इसके बाद इस संबंध में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुअनि मो रफीक आलम सहित सशस्त्र बल की एक विशेष टीम गठित की गयी थी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक को निरूद्ध किया गया. घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, गोली का खोखा, स्कूटी व दो मोबाइल बरामद किया गया है. जबकि गिरफ्तार अपराधियों में सोमेश कुमार उर्फ सोमेश्वर सोनी, पिता रतन प्रसाद, मुहल्ला शीतल टोला तथा दूसरा टेनी कुमार उर्फ गौतम कुमार, पिता दिवाली यादव, दलदली रोड, थाना गांधी मैदान, पटना शामिल है. विदित हो कि गीधा ओपी अंतर्गत गीधा निवासी दशई यादव के पुत्र रितेश यादव अहमदाबाद में काम करता है और वह छुट्टी में अपने घर ट्रेन से आरा स्टेशन पर रात्रि में उतरा था. लेकिन पर्याप्त वाहन नहीं मिलने पर ही वह पैदल ही अपने गांव गीधा जा रहा था. इसी बीच तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के समीप एक स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने रितेश यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिये और उसका सारा सामान व रुपये लेकर फरार हो गये. तब उसे गंभीर हालत में जख्मी रितेश यादव को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करायी थी.

पुलिस ने 63 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद : सहार.

स्थानीय पुलिस ने सहार चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बस से 63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. वहीं पुलिस ने धंधे में संलिप्त धंधेबाज को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के अहले सुबह आरा से आने वाली प्रियांशु बस की तलाशी की गई. जहां ट्रॉली बैग में रखा हुआ रेड एंड ब्लैक 750 एमएल के 59 बोतल व्हिस्की तथा 750 एम एल के 25 बोतल 3 एक्स रम बरामद किया, जिसके बाद धंधे में संलिप्त अरवल निवासी पहलाद कुमार चौधरी को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया, जिसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर