आरा: सीमेंट फैक्ट्री के पास हादसा; ट्रक को बैक कराने के दौरान चपेट में आया सारण का चालक, मौत

Arrah News : मृतक की पहचान सारण के सोनपुर पहलेजा गांव निवासी मोहन राय के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से ट्रक चालक था.

आरा से मो.वसीम की रिपोर्ट
Arrah News : बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के समीप बुधवार की रात दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल चालक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान सारण (छपरा) जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित पहलेजा गांव निवासी मोहन राय के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से ट्रक चालक था.

ट्रक के पीछे खड़े होकर करा रहा था बैक

परिजनों के अनुसार राजू कुमार सीमेंट लोड ट्रक लेकर सीमेंट फैक्ट्री में अनलोडिंग के लिए गया था. इसी दौरान वह ट्रक के पीछे खड़ा होकर वाहन को बैक करवा रहा था. तभी ट्रक बैक होने के क्रम में उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इलाज के लिए ले जा रहे, रास्ते में ही तोड़ा दम

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों में कोहराम

बताया जाता है कि राजू कुमार तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था. उसके परिवार में मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी और एक पुत्री साक्षी है. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: भरत की मां रिटायर्ड जज से बोलीं- बेटे के हत्यारों को फांसी हो, SDM भी दोषी, बिलौटी पहुंचकर विनोद कुमार सिन्हा ने की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >