महाकुंभ के आखिरी स्नान के बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, यात्री हुए परेशान

आरा जंक्शन पर प्रयागराज जानेवाले श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

आरा.

महाकुंभ के आखिरी स्नान के बीच रेलवे ने बिहार से होकर प्रयागराज जानेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, दर्जनों ट्रेनों का रूट बदला गया है. पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को दानापुर से होकर आरा जंक्शन आनेवाली विक्रमशिला, मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख रेल गाड़ियां शामिल हैं. 26 फरवरी को होनेवाला है आखिरी स्नान महाकुंभ में महाशिवरात्रि के मौके होनेवाला है. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज में उमड़ने की संभावना है. हालांकि, रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों का परिचालन रद्द करने और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने की बात कही है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी.

शाम में प्लेटफाॅर्म संख्या दो तीन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया :

आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो से लेकर ब्रिज तक दर्जनों टीटी एवं पुलिस बल के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान दर्जनों बेटिकट लोगों को पकड़ा गया.सुबह से लेकर देर रात तक आरा जंक्शन पर दिखी भीड़ : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान करने के लिए हजारों की तदात में श्रद्धालु आरा जंक्शन पर पहुंचे हुए थे. श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे प्रयागराज की ओर जानेवाली ट्रेनों की संख्या कम दिख रही थी. सबसे ज्यादा भीड़ शाम के समय आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर देखने को मिली.

प्लेटफाॅर्म जाने से पूर्व रेलवे परिसर में लोगों को बैठाया गया :

आरा जंक्शन के परिसर में एक टेंट बनाया गया है, जहां यात्रियों को बैठने की व्यवस्था की गयी है. यहां से एक-एक यात्रियों का टिकट चेक कर प्लेटफाॅर्म पर भेजने का काम किया जा रहा है. अगर इधर-उधर से लोग प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने का प्रयासः कर रहे थे, वैसे लोगों को टीटी रेलवे पुलिस के सहयोग से पकड़ने का काम कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >