जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन जख्मी

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोलाचक गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मौलाचक गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गये. इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोला चक गांव निवासी विजय कुमार की 32 वर्षीया पत्नी रेखा देवी व रामजी सिंह की 55 वर्षीया पत्नी सुंदर केसिया देवी शामिल हैं एवं दोनों रिश्ते में सास बहू लगती हैं. जबकि दूसरे पक्ष के उसी थाना क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव निवासी परमानंद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र गौरी शंकर शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों से जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़कर मारपीट की, जिसमें तीनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >