बालू घाट पर काम को लेकर सड़क जाम मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Copied link
पुलिस ने आरोपितों को भेजा जेल
संदेश.
अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट संख्या 21 बागा पर काम करने को लेकर मजदूरों द्वारा की गयी सड़क जाम और पुलिस से झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह घटना बागा नहर पुल के समीप नासरीगंज–सकड्डी मुख्य सड़क पर हुई थी, जहां मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया था. जाम हटाने के दौरान मजदूरों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प हो गयी थी, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ संदेश के लिखित बयान पर अजीमाबाद थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी . प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर भीमपुरा गांव निवासी नरेंद्र राम एवं प्रदुमन राम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गय���. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर यातायात बाधित करने और पुलिस के साथ झड़प करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है . उन्होंने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.